दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा 10 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की वैश्विक यात्रा "बुलंदी पर हिंदी"नामक इस कवि सम्मेलन में देश-विदेश के सैकड़ों कवि एवं कवयित्री भाग ले रही हैं।
बुलंदी संस्था के मीडिया प्रभारी वरिष्ठ रचनाकार नागेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन की टीम लगातार इस विश्व स्तरीय कार्यक्रम पर नजर रखे हुए है।
उक्त कवि सम्मेलन अब तक लगातार 100 घंटे पूर्ण कर चुका है और इसमें बहुत सारे नामचीन रचनाकार काव्य पाठ कर चुके हैं उक्त आयोजन में प्रसिद्ध कवयित्री प्रीति भट्ट निवासी ब्रह्मखाल उत्तरकाशी ने भी शानदार काव्य पाठ किया तथा श्रोताओं की वाहवाही बटोरी।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhUBXH5Mw9sY0XAT2VJvrtcNmC6Ri8FgwUEcsYwWizBxWU9hU0tzPH7YUgH_6zru52lbo5LtgQ0jMdeERWc0UCI_68zS0t-HKLgOxWaUkZu8I2eCHGocwM-J-2gGKVV_gaVTul-3oDt9z5VKRIAZ6HQTU0C9gJ_AecUuVIWQVa4Z5Uoyfluewm7xjrWrW9z/w360-h640/IMG-20240114-WA0367.jpg)
ज्ञातव्य है कि संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश कार्यक्रम को विश्व रिकार्ड में दर्ज करवाने हेतु दिन-रात एक किए हुए हैं। बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है, बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है, जिसका उद्देश्य नवोदित कलमकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है।