गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर 23 स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर अवैध हथियारो के बल से लगभग 10 बदमाशों द्वारा शाम लगभग 5बजे डकैती करने का प्रयास किया गया था। तथा ये दुकान निवासी सेक्टर 23 संजय नगर के अजय कुमार वर्मा पुत्र सुनील कुमार वर्मा की है।
जिसमें थाना मधुबन बापूधाम में सुसंगत धारा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अनावरण हेतु 08 टीमें की घटित की गई थी। जिसमें सीसीटीवी फोटेज का लगातार विश्लेषण कर अनावरण हेतु प्रयास किए जा रहे थे।
आज सुबह मुखबिर कि सूचना सदरपुर मननधाम रोड़ पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करदी जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई जिसमें एक अभियुक्त शिवा पुत्र कुल्लू नीवासी मुरादनगर के गोली लगने से घायल हो गया। तथा उसके साथी अभियुक्त एकल उर्फ संटी पुत्र राजेश निवासी जलालाबाद मुरादनगर को गिरफ्तार किया गया इसके पश्चात् घायलों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में संजय नगर के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।