मुरादनगर । मुरादनगर श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक संरक्षक मुकेश सोनी का आज सुबह (शुक्रवार )निधन हो गया। श्री सोनी के निधन पर पत्रकार एवं नगर के समाजसेवियों ने दुख व्यक्त किया है। मुकेश सोनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनके कुल्हे का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से वह बहुत अधिक चलने फिरने में असमर्थ थे आज सुबह उनका निधन हो गया जिसका समाचार मिलते ही नगर के अनेक प्रमुख लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि 3 वर्ष पूर्व मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे में उनके 25 वर्षीय पुत्र दिग्विजय सोनी का निधन भी हुआ था जिसके बाद से वह लगातार घर में ही सिमट कर रह गए थे।
श्री सोनी के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में संदीप सिंघल, अजीत पाल त्यागी, बहाय चौधरी, गोपाल अग्रवाल, नितिन गोयल, गीता चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंघल, बृजेश्वर निम्मी, महताब खान, मुस्तकीम, मिल्लत खान, कुंवर फार चौधरी हाजा परवेज चौधरी, निजाम चौधरी असलम खान डॉक्टर रामकिशोर गौतम, योगेंद्र कुमार, अरविंद भारतीय, संजीव त्यागी, विनोद मिश्रा, ब्रह्मपाल सिंह, राशिद अली, हरभजन सिंह चंद्रशेखर त्यागी, नासिर मंसूरी, अंकित गर्ग, प्रमोद शर्मा, दीपक त्यागी, जितेंद्र कु अनिल मित्तल, अनिल त्यागी, रजनी शर्मा, अबसार, अमित त्यागी डॉक्टर एम ए मलिक पत्रकार रीटा प्रसाद आदि ने शोक व्यक्त किया।