ग़ाज़ियाबाद। आध्यात्मिक व सामाजिक विचारक सरदार मनजीत सिंह अपने विचार व्यक्त करते हुए कही कि 75 वां आजादी का *अमृत* *महोत्सव* पूरे देश में मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा फहराया गया, घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पूरे देश में *तिरंगा* फहराया गया।
देश ने जिस तरह सरकार के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ,भूख और रोटी की लड़ाई में भी सभी हिस्सेदार बनेंगे। तभी हम भूख को हरा पाएंगे, भूखे इंसान की भूख से मौत होने से पहले उसके हाथ में रोटी देने का काम होना चाहिए।
क्या सरकार इस कार्यक्रम को चलाने का कार्य करेगी?
क्या सरकार का अगला कदम भूख को खत्म करना होगा?
क्या सरकार कोई आह्वान करेगी?
देश में दो तीन मुद्दे ऐसे हैं जिनके कारण देश को जितना आगे बढ़ना चाहिए था पर बढ़ नहीं पा रहा।
आजादी का अमृत महोत्सव एकजुट होकर मनाने पर विदेशों में भी तारीफ हुई, कई मुल्कों ने कहा, हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है, मगर क्या वाकई ही हमारा देश आगे बढ़ रहा है, शायद उतना नहीं जितना बढ़ना चाहिए, अभी और भी लड़ाई लड़नी होगी।
माननीय प्रधानमंत्री जी आपकी कार्यशैली काम करने की क्षमता को देख कहना चाहता हूं।
असली आजादी उसी दिन मनाएंगे जिस दिन भूख को हरा देंगे,
विशाल देश है हिंदुस्तान मेरा हिंदुस्तान।
अगर कोई नेतृत्व ठान ले देश में यह काम करना है तो नामुमकिन नहीं।
देश की आबादी का बड़ा हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जीवन जी रहा है।
लॉकडाउन के बाद गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वालों की संख्या बढ़ी है,
आम आदमी तकलीफ में है रोजगार एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है।
रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार को कल कारखाने खोलने चाहिए।
रोजगार होगा तो भूख भी मिटेगी, भूख से लड़ाई लड़ते रहेंगे तो जीत हासिल भी होगी।
जीत हासिल करने के बाद देश आगे बढ़ेगा तो हम भी आगे बढ़ेंगे।
आत्मनिर्भर का नारा भी तभी सार्थक होगा।
देश वही मजबूत होता है जिस देश का इंसान भूखा ना हो।
मजबूत देश की पहचान ही है देश खुशहाल, जनता खुशहाल।
माननीय प्रधानमंत्री जी देश को अभी बहुत सी लड़ाई लड़नी है, उनमें से पहली लड़ाई भूख है।
इस लड़ाई को भी उसी तरह लड़ने का आह्वान करें नेतृत्व करें जैसे 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव।
अखबार, टीवी, गली मोहल्ला, गांव से शहर तक तिरंगा के रंग में था, प्रधानमंत्री जी आपके नेतृत्व क्षमता को देखकर ही लिख रहा हूं इस लड़ाई को अगर आप शुरू करेंगे तो देश अवश्य जीतेगा।
सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार भूख के खिलाफ जंग का ऐलान करेंगी, ऐसी मुझे उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है मेरी मांग भी है।