गाजियाबाद। आज सुबह से ही एक गौ माता ग्राम खोराजपुर विकासखंड मुरादनगर जनपद के एक तालाब में गिरी हुई थी। उसके आसपास से गांव के लोग गुजर रहे थे, पर किसी ने उस गौमाता को तालाब से नहीं निकाला। वहां से दूसरे गांव का एक व्यक्ति निकला जा रहा था। उसने देखा और प्रियांक गोस्वामी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी को फोन किया। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष अपनी टीम व पुलिस प्रशासन के साथ वहां पहुंचे और गौ माता को सुरक्षित तालाब से निकाला। रावली पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज हरेंद्र राणा जी को सपूद कर दी गई है। जिसमें जितेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज चुंगी नंबर 3 प्रियांक गोस्वामी(जिला अध्यक्ष) सचिन चौधरी (जिला महामंत्री) ललित चौधरी (जिला संगठन मंत्री) अभिषेक (जिला मंत्री) विवेक (जिला कार्यकारिणी सदस्य) मुकुल (नगर कोषाध्यक्ष) आदि मौजूद रहे।
गौ माता को सुरक्षित तालाब से निकाला