पालिका ईओ शालिनी गुप्ता को लखनऊ में नगर विकास मंत्री करेंगे सम्मानित

लोनी नगर पालिका ने प्रदेश स्थान प्राप्त किया
 
लोनी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं का सबसे अधिक पंजीकरण लोनी नगर पालिका द्वारा किया गया है। जिसके बाद शासन द्वारा लोनी को प्रदेश की प्रथम नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया गया है। जिसका समस्त श्रेय पालिका ईओ शालिनी गुप्ता को जाता है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री 10 नवंबर को लखनऊ में ईओ शालिनी गुप्ता को सम्मानित करेंगे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने ईओ को बधाई दी है।
         कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए पथ विक्रेताओं को दोबारा से रोजगार शुरु करने के लिए केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के माध्यम से पंजीकरण कराए जा रहे हैं। लोनी नगर पालिका ने 27 अक्टूबर तक 5666 पथ विक्रेताओं का रिकार्ड पंजीकरण कर समस्त प्रदेश में लोनी नगर पालिका को प्रथम स्थान दिलाया है। जिनमें से हजारों को बैंक द्वारा भी ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। जबकि अन्य की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
      कोरोना को मात देकर वापस काम पर लौटी लोनी नगर पालिका ईओ शालिनी गुप्ता ने अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना जिस प्रकार रात दिन पथ विक्रेताओं के पंजीकरण किए और लोनी नगर पालिका को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाया है वह अत्यंत सराहनीय है। 10 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास मंत्री लोनी ईओ को सम्मानित करेंगे। ईओ शालिनी गुप्ता का कहना है कि वह सभी लोनीवासियों के सहयोग से ऐसा कर सकी है। क्षेत्र के समस्त जनप्रनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने ईओ शालिनी गुप्ता को इस कामयाबी की बधाई दी है।